नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026 । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच के दौरान बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ नजर आईं। दोनों की स्टेडियम से सामने आई तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों को स्टेडियम के स्टैंड्स में एक साथ मैच इंजॉय करते देखा गया।
कृति और कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेडियम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
मैच के दौरान कृति सेनन ने दर्शक दीर्घा से टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया। कबीर बाहिया ने भी सोशल मीडिया पर मैच के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें कृति उनके साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, कृति सेनन और कबीर बाहिया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों पहले भी कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।मैच के अलावा स्टेडियम में कृति की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। क्रिकेट और बॉलीवुड प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया, जिससे यह चर्चा पूरे दिन ट्रेंड करती रही।