देहरादून, 13 जुलाई 2026 । बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
बदरी-केदार मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) की ओर से चढ़ावा चोरी और हेराफेरी के मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को देहरादून से हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।