दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षकता प्रदान करने हेतु लोकल लेवल कमेटी की बैठक हुई संपन्न

लोकल लेवल कमेटी द्वारा 11 संरक्षकता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु दी सहमति

0

पोर्टल पर अवशेष आवेदन पत्रों का यथाशीघ्र किया जाए निस्तारण : डीएम

गौतमबुद्धनगर 03 जुलाई 2026 ,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को उनके कानूनी संरक्षकता प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के हेतु 04 प्रकार के दिव्यांगजनों को नेशनल ट्रस्ट एक्ट 1999 के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में Autism, Cerebral Palsy, Mental Retardation and Multiple Disabilities दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षकता प्रदान किये जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में लोकल लेवल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी तथा कमेटी के अन्य सदस्यों के समक्ष संरक्षकता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने हेतु 11 आवेदन प्रस्तुत किए गए। सभी आवेदनों पर विचारोपरांत कमेटी द्वारा संबंधित दिव्यांगजनों के अभिभावकों को कानूनी संरक्षकता प्रदान किए जाने के लिए संरक्षकता प्रमाण पत्र निर्गत करने पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही जिलाधिकारी ने पोर्टल पर लंबित अवशेष आवेदन पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी , जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विवेक भदोरिया, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी टीकम सिंह तथा स्वैच्छक संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.