बंद दुकान से 129 किलो गांजा बरामद: बोरियों में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ, पुलिस जांच में जुटी

0

मथुरा, 02 जुलाई 2026 । पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद दुकान से 129 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दुकान की तलाशी के दौरान जब पुलिस ने अंदर रखी बोरियों की जांच की तो उनमें भारी मात्रा में गांजा मिला। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह संयुक्‍त अभियान आगरा एसटीएफ और मथुरा की फरह थाना पुलिस ने चलाया। एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी को इनपुट मिला था कि फरह क्षेत्र में नशे की एक बड़ी खेप उतारी गई है। बुधवार शाम को जैसे ही संयुक्त टीम ने फरह हाईवे अंडरपास के समीप एक दुकान पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। दुकान के भीतर बोरियों में भर कर रखा गया 129 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तस्कर इस माल को ब्रज क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे पेडलर्स के जरिए खपाने की फिराक में थे।

पुलिस ने मौके से गांजे को कब्जे में लेकर उसे जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

जांच में जुटी एसटीएफ पुलिस

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब इस बात की तस्‍दीक कर रही है कि क्‍या दुकान वाकई किराए पर दी गई थी या यह कार्रवाई से बचने का कोई बहाना है। फिलहाल पुलिस बंटी की तलाश में दबिश दे रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस सिंडिकेट के तार ओडिशा या आंध्र प्रदेश के किसी बड़े सप्लायर से तो नहीं जुड़े हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.