एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित

0

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। भारत इस बार जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगा।

BCCI की सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को मौका दिया है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर्स पर भरोसा जताया है।

चयन समिति ने हालिया महिला टी20 विश्व कप में खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं श्रेयंका पाटिल की टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका चयन मेडिकल फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रहेगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी और इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। भारत पिछली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम है, ऐसे में इस बार भी उससे खिताब बरकरार रखने की उम्मीदें होंगी।
भारतीय महिला टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव और नंदिनी शर्मा। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
Leave A Reply

Your email address will not be published.