कौन हैं 75 वर्षीय सियाराम उमरवैश्य? राम मंदिर निर्माण के लिए दिया था 1 करोड़ रुपये का दान,

0

अयोध्‍या, 29 जून्‌ 2026 । 75 वर्षीय सियाराम उमरवैश्य एक प्रमुख उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। वे उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का चंदा देकर श्रद्धालुओं और समाज के बीच एक मिसाल पेश की थी। उनका यह योगदान राम मंदिर निर्माण अभियान के दौरान सबसे चर्चित दानदाताओं में शामिल रहा।

सियाराम उमरवैश्‍य का कहना है कि जमीन हमने अपने और बच्‍चों के लिए रखी थी। उसे बेचकर पैसा मिला था एक करोड़ रुपये। हमने वो पैसा राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया था। अब जब मैं चढ़ावा चोरी के बारे में सुन रहा हूं तो अपने फैसले पर बड़ा अफसोस हो रहा है। लोग हमसे कह रहे थे कि मत दो पैसा लेकिन हमने कहा कि वो बड़े अच्‍छे लोग हैं पर मैं गलत साबित हुआ।

प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम का मिला था न्‍योता

आपको बता दें कि एक करोड़ रुपये का दान देने वाले सियाराम को श्रीराम जन्‍मभूमि ट्रस्‍ट ने प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में न्‍योता दिया था। आरएसस के विभाग प्रचारक प्रवेश कुमार ने उन्‍हें श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भेजा गया आमंत्रण पत्र सौंपा।

हाल के दिनों में राम मंदिर के चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े विवाद सामने आने के बाद सियाराम उमरवैश्य ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था, लेकिन यदि दान और चढ़ावे के प्रबंधन में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है।

सियाराम उमरवैश्य ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका मानना है कि धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे।

उनके बयान के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी मांग की है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ हो और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.