‘मैं थाने नहीं आ सकती, कोई कॉल-मैसेज कर रहा परेशान’— यूपी में 12वीं की छात्रा की गुहार पर हरकत में आई पुलिस
लखनऊ, 29 जून् 2026 । उत्तर प्रदेश में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने लगातार कॉल और आपत्तिजनक मैसेज से परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह थाने आने की स्थिति में नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति लगातार फोन कॉल और मैसेज कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
छात्रा की इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और छात्रा की मदद के लिए पहल की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया और लोग इस मामले में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।