कौन था ललन सिंह उर्फ लल्लन? भाई के साथ चलाता था खूंखार गैंग,

7 हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में था वांछित

0

समस्तीपुर, 22 जून्‌ 2026 । बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस मुठभेड़ मारा गया। ललन सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर जिले में मुठभेड़ में मार गिराया।

लल्लन लंबे समय से यूपी और बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उस पर हत्या, लूट, डकैती तथा पुलिस पर हमले जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज थे।

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह अपने भाई के साथ मिलकर एक आपराधिक गैंग संचालित करता था। यह गैंग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और हत्या, लूट तथा रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

ललन सिंह गैंग कई गंभीर अपराधों में रहा है शामिल

पुलिस ने बताया कि ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। वो गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा। इन अपराधों में सात लोगों की हत्या का भी आरोप है, जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे। उस पर बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटना भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललन सिंह पर सात हत्याओं के मामले दर्ज थे। इसके अलावा बैंक डकैती, सरकारी हथियार लूटने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, लूट, अपहरण और फिरौती से जुड़े कई मुकदमों में उसकी तलाश थी। उस पर एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारने और उसकी सरकारी पिस्टल लूटने का भी आरोप था।

उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने 1 लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह कुल 1.25 लाख रुपये का इनामी अपराधी होने के कारण वह यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

रविवार देर रात सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर एसटीएफ और पुलिस टीम को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान ललन सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

ललन सिंह की मौत को पूर्वांचल और बिहार के अपराध जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि उसके मारे जाने से कई जिलों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.