राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिर पहुंचीं देहरादून: एक साल में तीसरा दौरा, उत्तराखंड को मिले कई महत्वपूर्ण संदेश

0

देहरादून, 12 जून्‌ 2026 । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर उत्तराखंड की राजधानी Dehradun पहुंचीं। खास बात यह है कि पिछले एक वर्ष के भीतर यह उनका तीसरा देहरादून दौरा है, जिससे राज्य के प्रति उनकी विशेष रुचि और जुड़ाव की चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और स्वागत व्यवस्थाएं कीं, जबकि विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल आईएमए के पासिंग आउट परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी राष्ट्रपति का एक साल के भीतर तीसरी बार देहरादून दौरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.