उत्तराखंड में SIR कब शुरू होगी? 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची में होगा बड़ा सत्यापन अभियान

0

देहरादून, 06 जून्‌ 2026 । उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 से होने जा रही है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया 7 जुलाई तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित किए जाने की योजना है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है।

8 जून से 7 जुलाई तक विजिट

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। इसी एक माह के दौरान मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज कर अपलोड किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के दौरान BLO प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराएंगे तथा मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे।

BLO से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • BLO (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
  • मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
  • नए वोटर अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
  • नाम, पता, उम्र या अन्य विवरण में सुधार कराया जा सकेगा।
  • मृत या अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
  • कई सेवाएं निर्वाचन आयोग के डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगी।

क्यों महत्वपूर्ण है SIR अभियान?

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र नागरिक ही मतदाता सूची में शामिल हों और किसी भी प्रकार की त्रुटि या फर्जी प्रविष्टि को हटाया जा सके। आगामी चुनावों को देखते हुए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तराखंड में SIR अभियान 8 जून 2026 से शुरू होगा।
  • 7 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
  • नए मतदाता पंजीकरण और सुधार की सुविधा मिलेगी।
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।
  • नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.