नई दिल्ली, 05 जून् 2026 । 6 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहलेकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग न पहुंचें और सीधे निर्धारित कार्यक्रमों पर ध्यान दें। यह अपील ऐसे समय आई है जब पहले उन्होंने समर्थकों को एयरपोर्ट पर मिलने का आह्वान किया था।
कॉकरोच जनता पार्टी यह अपील अभिजीत दीपके की उस पिछली अपील से अलग है जिसमें उन्होंने समर्थकों को 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए बुलाया था। इसी दिन पार्टी NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस प्रदर्शन को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ संगठनों और सार्वजनिक हस्तियों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है, जिससे कार्यक्रम को अतिरिक्त चर्चा मिल रही है। अब सभी की नजर 6 जून के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम से दूरी बनाने की अपील को संगठन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।