भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप, फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

0

नई दिल्ली, भारत के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जी एंटरटेनमेंट ने भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय दर्शक दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का लाइव आनंद Zee के टीवी नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ले सकेंगे।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है।

फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे।

अंडर-17 से लेकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप भी दिखाएगा ‘जी’

मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप के अलावा, ‘जी’ अपने प्लेटफॉर्म पर कई अन्य बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट्स का भी प्रसारण करेगा। इनमें अंडर-17 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप, अंडर-20 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-20 वर्ल्ड कप, फुटसाल वर्ल्ड कप, फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप और इंटरकॉन्टिनेंटल कप शामिल हैं।

यह डील भारतीय स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग मार्केट में Zee की बड़ी एंट्री मानी जा रही है। अब तक क्रिकेट और अन्य प्रमुख खेलों के प्रसारण में दूसरे बड़े नेटवर्क्स का दबदबा रहा है, लेकिन फीफा जैसे वैश्विक टूर्नामेंट के अधिकार मिलने से Zee की स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।

फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासकर युवा दर्शकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फुटबॉल की दर्शक संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में Zee का यह कदम भारतीय फुटबॉल दर्शकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.