गार्गी पटेल मारपीट मामले पर सियासत तेज, पंकज चौधरी ने सपा पर बोला हमला
चंदौली , 29 मई 2026 । उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ मारपीट की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा पर तीखा हमला बोला।केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा का PDA मॉडल अब ‘पीड़ा, दमन और अपमान’ का प्रतीक बन गया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है।
पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सपा का पीडीए अब ‘पीड़ा, दमन और अपमान’ का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का महिला सम्मान केवल पोस्टरों और नारों तक सीमित है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।