लुधियाना , 28 मई 2026 । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच थाना लाडोवाल को नया प्रभारी मिल गया है। सुखविंदर सिंह ने बतौर थाना प्रभारी पदभार संभालते ही अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इलाके में नशा बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
थाने का कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इलाके में नशा तस्करों और अवैध रेत कारोबार से जुड़े माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। नए थाना प्रभारी ने इलाके में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का भरोसा भी दिलाया।