1 जून से घटेंगी Domestic Flights, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

0

नई दिल्ली, 27 मई 2026 ।  1 जून 2026 से देश में घरेलू उड़ानों की संख्या कम होने जा रही है, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती Aviation Turbine Fuel (ATF) कीमतों और ऑपरेशनल लागत में इजाफे के चलते बड़ी एयरलाइंस अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती करने की तैयारी में हैं।

भारत के घरेलू विमानन बाजार पर एकछत्र राज करने वाली दो सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियां एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo), आगामी 1 जून 2026 से अगले तीन महीनों के लिए अपनी उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही हैं। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया जहां अपनी उड़ानों में 15% तक की कमी करेगी वहीं इंडिगो भी अपनी क्षमता में 5% से 7% तक की कटौती करने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार, Air India जून से अगस्त तक अपनी घरेलू उड़ानों की क्षमता में करीब 15% तक कटौती कर सकती है, जबकि IndiGo भी 5% से 7% तक फ्लाइट ऑपरेशन कम करने पर काम कर रही है। एयरलाइंस का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईंधन कीमतों में उछाल के कारण ऑपरेटिंग कॉस्ट तेजी से बढ़ी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि उड़ानों की संख्या कम होने से सीटों की उपलब्धता घटेगी, जिससे टिकटों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई शहरों में पहले ही किराए में तेज उछाल देखा जा रहा है। नागपुर, राजकोट और अन्य रूट्स पर यात्रियों को सीमित उड़ानों और महंगे टिकटों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.