बिहार , 26 मई 2026 । बिहार में विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों पर मतदान 18 जून को कराया जाएगा। इसी दिन वोटों की गिनती भी होगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य विधानसभा के सदस्य इन नौ सीट के लिए 18 जून को मतदान करेंगे। मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी। आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है।
जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन सीटों पर होने वाला चुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी।
राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ही इन सीटों पर मजबूती से दावेदारी पेश करेंगे। बिहार की राजनीति में विधान परिषद चुनाव को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।