हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगे स्टेट बैंक के कई कामकाज, ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट जारी
हरियाणा , 22 मई 2026 । स्टेट बैंक से जुड़े ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं, क्योंकि लगातार छुट्टियों और निर्धारित अवकाश के चलते बैंक कुल पांच दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई है। यूनियन ने बैंक प्रबंधन के सामने 16 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें कर्मचारियों की भर्ती, पेंशन, आउटसोर्सिंग और जबरन क्रॉस-सेलिंग जैसे मुद्दे शामिल हैं। बता दें कि 23 मई यानि कल चौथा शनिवार है तो कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 24 मई (रविवार) साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल है। 27 मई बकरीद का अवकाश होने के बैंक बंद रहेगा।
जानकारी के अनुसार, इस अवधि में अलग-अलग कारणों जैसे साप्ताहिक अवकाश, सार्वजनिक छुट्टियां और बैंकिंग कैलेंडर के चलते शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
बैंक बंद रहने के दौरान नकद जमा, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और शाखा आधारित अन्य सेवाओं में देरी हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को पहले से योजना बनाकर जरूरी लेनदेन पूरे करने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे बैंक अवकाश के दौरान एटीएम में नकदी की मांग बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को जरूरत के अनुसार पहले ही कैश निकालने और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
बैंक अधिकारियों ने भी ग्राहकों से अपील की है कि वे बैंक शाखाओं पर अनावश्यक भीड़ से बचें और अधिकतर कार्य डिजिटल माध्यमों से करने का प्रयास करें। इसके अलावा कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हरियाणा समेत कई राज्यों में बैंकिंग छुट्टियों का असर स्थानीय कारोबार और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर छोटे व्यापारियों और नकद लेनदेन पर निर्भर लोगों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।