मोहाली के खरड़ में ED की बड़ी रेड, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश बैग, ड्राइवर गिरफ्तार

0

पंजाब , 07 मई 2026 । ED की टीम ने Mohali के खरड़ इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। रेड के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब कथित तौर 9वीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैग को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले व्यक्ति के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को आते देख किसी ने रिहायशी टावर की 9वीं मंजिल से एक बैग नीचे फेंक दिया, जिसमें कथित तौर पर नकदी भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि नीचे पहले से एक गाड़ी लेकर खड़ा ड्राइवर तुरंत बैग उठाकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन ED टीम की नजर इस पर पड़ गई और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर का पीछा कर उसे पकड़ लिया।  पकड़े गए बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है।

सूत्रों के मुताबिक, बैग में भारी मात्रा में नकदी होने की आशंका है। ED अधिकारी बरामद रकम की गिनती और दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस घटना के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। ED की इस कार्रवाई को बड़े आर्थिक नेटवर्क और अवैध लेनदेन के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एजेंसी आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ कर सकती है तथा कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.