भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव, 15 मई तक नया शेड्यूल लागू

0

उत्तराखंड , 24 अप्रैल 2026 । देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, जो 15 मई तक प्रभावी रहेगा।

नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल जिला के विकासखंड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों में आगामी 15 मई तक संशोधित समय सारिणी लागू की गई है। नए आदेश के तहत अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा प्रात: 6:45 बजे होगा जबकि शिक्षण कार्य सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नयी समय सारिणी पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों पर लागू नहीं होगी। वह पूर्ववत खुलेंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।

अभिभावकों और स्कूलों के लिए निर्देश

  • बच्चों को पर्याप्त पानी और हल्का भोजन देने की सलाह
  • धूप से बचाव के लिए कैप/छाता का उपयोग
  • स्कूलों में पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करना

यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी संतुलन बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.