अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज – हरियाणा में मेडिकल चेकअप शुरू, अस्पतालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

अंबाला ,  13 अप्रैल 2026 । हरियाणा के एक जिले में अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य मेडिकल चेकअप की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल का कहना है कि अभी तक किसी मेडिकल करवाने वाले यात्री के लिए कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है, हमने अलग से काउंटर खोले हुए हैं ताकि इस धार्मिक यात्रा के लिए लोग आराम से अपना मेडिकल करवा सके। लोगों की अगर बात करें तो लोग भी बड़े उत्साह के साथ अपना मेडिकल करवा रहे हैं ताकि समय से उनका पंजी पंजीकरण हो जाए और वह इस धार्मिक यात्रा कर सके। वहीं अगर सीएमओ अंबाला की बात करें तो उनका कहना है कि अंबाला सिटी और कैंट में इनका मेडिकल हो रहा है और किसी प्रकार की किसी को कोई परेशानी नहीं हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी मानी जाती है, क्योंकि यात्रा का मार्ग कठिन और ऊंचाई वाला होता है। ऐसे में प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि केवल शारीरिक रूप से सक्षम श्रद्धालु ही इस यात्रा में शामिल हों। इसी उद्देश्य से विभिन्न अस्पतालों में विशेष मेडिकल कैंप लगाए गए हैं।

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, जिससे पंजीकरण काउंटर और जांच केंद्रों पर भारी भीड़ जुट रही है। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए गए हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, यात्रियों का ब्लड प्रेशर, हार्ट, शुगर और अन्य जरूरी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके। जिन लोगों की रिपोर्ट फिट पाई जाती है, उन्हें ही यात्रा के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।

यह प्रक्रिया न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि यात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और समय से पहले अपना मेडिकल चेकअप पूरा कर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.