दिल्ली में शादी का जश्न बना मातम: नाबालिग की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

0

दिल्ली , 28  मार्च 2026 । दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में बीती रात एक शादी समारोह में  शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक दर्दनाक हादसे में करीब साढ़े 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, निखिल यादव अपने दोस्त सनी के साथ रानी बाग स्थित शादी समारोह में गया था। समारोह के दौरान कुछ लड़कों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में निखिल ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल सनी को कमर के नीचे चाकू मारा गया, जबकि निखिल को भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में कुछ देर पहले तक शादी की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि किसी भी आयोजन में सुरक्षा मानकों का पालन करना कितना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.