हरियाणा , 27 मार्च 2026 । संसदीय सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यू. टी. खादर, स्पीकर कर्नाटक विधानसभा ने हरियाणा विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) के सदस्यों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच संसदीय कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा प्रैस एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन चन्द्र शेखर धरणी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने उन्हें पारंपरिक सम्मान स्वरूप अभिनंदन कर दोनों राज्यों के लोकतांत्रिक और संसदीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
र्यक्रम के दौरान यू. टी. खादर ने कहा कि पब्लिक अकाउंट्स कमेटी लोकतंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा की पीएसी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आदान-प्रदान से राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों के विधायकों और समितियों के बीच संवाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाता है।
इस दौरान हरियाणा विधानसभा की पीएसी के सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार समिति सरकारी खर्चों की निगरानी और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अध्ययन दौरे से नई कार्यशैली और बेहतर प्रथाओं को अपनाने का अवसर मिलता है।
बैठक में वित्तीय पारदर्शिता, ऑडिट प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि पीएसी की सक्रियता से न केवल सरकारी खर्चों पर नियंत्रण रहता है, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।