दिल्लीः , 25 मार्च 2026 ।राजधानी Delhi के व्यस्त इलाके Kashmere Gate से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी की रेहड़ी (ठेला) लगवाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज को Central Bureau of Investigation (CBI) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में सट्टा चलवाने के 20 हजार लेने के बाद पानी की रेहड़ी लगवाने के लिए भी 20 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने कश्मीरी गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास पानी की रेहड़ी लगाने वाले से रकम मांगी गई थी। जिले के आला अधिकारी ने आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआई ने रेहड़ी संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामले से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पहले ही सीबीआई को दे दी। इसके बाद एजेंसी ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।