Muzaffarpur में हिंसा: वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग, एक की मौत

0

मुजफ्फरपुर  , 18 मार्च 2026 ।  Muzaffarpur से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 यहां गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में पुलिस छापेमारी के दौरान हिंसक झड़प हो गई. साथ ही फायरिंग की घटना भी सामने आई. इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान 60 वर्षीय जगतवीर राय के रूप में हुई है. वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मंगलवार रात में छापेमारी करने गई थी. इस दौरान अभियुक्त पक्ष के लोगों ने हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया और पुलिस टीम पर पथराव, लाठी-डंडा तथा फायरिंग शुरू कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम भीड़ में फंस गई. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग करते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से बाहर निकली. घटना में थाना अध्यक्ष राजा सिंह, अपर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम एक आरोपी (वारंटी) को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और भीड़ ने पुलिस का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की भी खबर सामने आई।

घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.