जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे: हाई अलर्ट जारी, सर्च ऑपरेशन तेज

0

जम्मू-कश्मीर  , 28  नवम्बर 2025 । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा एजेंसियों को तीन संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना और खुफिया इनपुट के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से एक बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की है। इससे इलाके में तनाव और सतर्कता दोनों बढ़ गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों को देखे गए, इसके बाद सुरक्षा बलों ने हाई लेवल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शुरुआती सूचना के अनुसार, ये तीनों संदिग्ध चिल्ला बलोठा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की ओर भाग गए।

जानकारी मिलते ही सेना और J&K पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बसंतगढ़ के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन और स्निफर डॉग भी सर्चिंग के लिए लगाए गए हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

सुरक्षा बल घर-घर तलाशी कर रहे हैं और अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं। संभावित भागने के रास्तों पर कई नाके बनाए गए हैं ताकि कोई भी संदिग्ध बच न सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के लिंक खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.