नई दिल्ली, 26 नवम्बर 2025 । अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसने उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत को गहरी संवेदना में डाल दिया है। यह पोस्ट उन्होंने अपने वैवाहिक संबंधों में आई दरार के बाद साझा की है, जब उन्होंने अपने पति पीटर हॉग के साथ तलाक की अर्जी दायर की है। पोस्ट में सेलिना ने अपने संघर्ष, टूटे रिश्ते, मानसिक थकावट और जीवन से मिले तीखे झटकों को बेहद साफ शब्दों में व्यक्त किया।
सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाते हुए तलाक की मांग की है। आरोप हैं कि पति ने उनके साथ मारपीट की और शोषण किया। इसके साथ एक्ट्रेस ने 50 करोड़ रुपए की एलुमनी के साथ मैंटेनेंस के 10 लाख रुपए महीने की मांग की है। तलाक की प्रोसेस के बीच सेलिना ने भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि उनकी जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया है।
सेलिना जेटली ने अपने तलाक पर खुलकर लिखा, ‘हौसला, तलाक। अपने जीवन के सबसे कठिन, सबसे उथल-पुथल भरे तूफान के बीच, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ेगी। बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब मेरी दुनिया की छत को थामने वाले सभी स्तंभ, मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे, और वह व्यक्ति जिसने मुझसे वादा किया था कि वह मेरे साथ खड़ा रहेगा, मुझसे प्यार करेगा, मेरी देखभाल करेगा, और हर मुश्किल में मेरे साथ रहेगा, सब गायब हो जाएंगे।’
क्या है पूरा मामला?
एक्ट्रेस सेलिना जेटनी ने 21 नवंबर को मुंबई की अदालत में तलाक की याचिका दायर की है। इस याचिका पर 24 नवंबर को सुनवाई हुई, जिसके बाद उनके पति पीटर हाग को लीगल नोटिस जारी किया गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन हैं।
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि पति पीटर ने उनका इमोशनली और फिजिकली शोषण किया है, जिसके चलते वो ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत आने के लिए मजबूर हुईं। फिलहाल सेलिना के बच्चे पिता के साथ रह रहे हैं, सेलिना ने उनकी कस्टडी की भी मांग की है।
याचिका में एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे होने के बाद पीटर ने अलग-अलग बहानों से उन्हें काम करने से रोक दिया। इससे उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी पर असर पड़ा और उनकी गरिमा छीनी। वो समय-समय पर पीटर की अनुमति से केवल छोटे प्रोजेक्ट ही कर पाती थीं। उनकी याचिका में बताया गया है कि पीटर ने इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक का आवेदन दायर किया था।
बता दें कि सेलिना ने पीटर हाग ने साल 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। 2012 के मार्च में कपल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे।
फिर 2017 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मौत हो गई।