प्रयागराज जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

0

छतरपुर, 28 जनवरी। मध्य प्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात प्रयागराज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर अचानक यात्रियों ने हमला कर दिया. ट्रेन स्टेशन पर थी. अचानक लोगों की भीड़ पहुंची. सभी को प्रयागराज महाकुंभ जाना था. भीड़ को आता देख ट्रेन के अंदर बैठे पैसेंजर्स घबरा गए. पहले से अंदर बैठे यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे बंद कर दिया. बाहर खड़ी भीड़ ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी. जब ट्रेन के खिलड़ी दरवाजे नहीं खुले तो लोग नाराज हो गए.

देखते ही देखते हालात बिगने लगे. फिर ट्रेन के बाहर से ही लोगों ने पथराव करने शुरू कर दिया. लोगों ने ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियों पर पत्थर फेंका और जमकर तोड़फोड़ की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पत्थरबाजी के बाद छतरपुर स्टेशन पर ही करीब 1 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. फिर बोगियों के गेट खुलवाए गए.

छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया कि प्रयागराज जा रही ट्रेन पर रात 1 बजे पथराव की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस की टीम छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी. तब पता चला कि कुंभ जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव किया है. ट्रेन की बोगियों के गेट अंदर से बंद थे, जिसे यात्री खुलवा रहे थे, लेकिन अंदर बैठे यात्री गेट खोल नहीं रहे थे. यात्रियों को महाकुंभ जाना था. भीड़ काफी ज्यादा थी.

स्टेशन पर जमा हो गई भीड़

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचीं प्रयागराज छिवकी पैसेंजर कुंभ स्नान में जाने वाले भक्तों के गुस्सा का शिकार हो गई. दरअसल कुंभ स्पेशल गाड़ी के अचानक कैंसिल होने के बाद ऐसा हुआ. दरअसल, यात्री सोमवार शाम को गाडरवारा स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. उन्हें जानकारी लगी कि उस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है.  ऐसे में सारे श्रद्धालुओं की भीड़ का दवाब प्रयागराज छिवकी पैसेंजर पर आ गया. सोमवार शाम को जब ये ट्रेन गाडरवारा स्टेशन पहुंची तो इसमें खड़े होने की जगह भी नहीं थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.