सेंसेक्स 535 अंक बढ़कर 75901 पर बंद

0

नई दिल्ली, 28 जनवरी। आज यानी 28 जनवरी को सेंसेक्स 535 अंक की बढ़त के साथ 75,901 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 128 अंक की तेजी रही, ये 22,957 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त रही। वहीं FMCG और IT शेयर्स में आज गिरावट रही।

जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.39% की गिरावट देखने को मिली। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,015 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,642 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 27 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.65% की बढ़कर 44,713 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.46% गिरकर 6,012 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 3.07% की गिरावट रही।

कल से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल (29 जनवरी) से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 824 अंक की गिरावट के साथ 75,366 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 263 अंक की गिरावट रही, ये 22,829 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.