लखनऊ में आज जेपीसी की बैठक, संशोधन अधिनियम के तहत गोमती नगर स्थित सेंट्रल होटल में होगी बैठक
नई दिल्ली,22 जनवरी। लखनऊ में आज , यानी 22 जनवरी को, जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक संशोधन अधिनियम के तहत आयोजित की जा रही है, और गोमती नगर स्थित सेंट्रल होटल में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक की अध्यक्षता जगदंबिका पाल करेंगे, जो कि इस समिति के प्रमुख हैं।