साउथ अफ्रीका की खदान में 100 मजदूरों की मौत

0

साउथ अफ्रीका,14 जनवरी। साउथ अफ्रीका में सोने की खदान में फंसे 100 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में दो महीने से 400 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। ये सभी खदान में अवैध रूप से सोने की खुदाई करने के लिए उतरे थे।

मौके पर राहत बचाव के लिए स्पेशल माइनिंग रेस्क्यू टीम को भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भूख और प्यास की वजह से मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब तक 13 शव बरामद हो चुके हैं। कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

रेस्क्यू किए गए मजदूरों के पास से एक सेलफोन मिला, जिसमें 2 वीडियो थे। इन वीडियो में दर्जनों शव पॉलीथीन में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने खदान की रस्सियों को हटाया था

खदानों में काम करने वालों मजदूरों से जुड़ी सामाजिक संस्था माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन (MACUA) के मुताबिक पिछले साल नवंबर में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस ने इस खदान को सील करने की कोशिश की थी। इसके लिए मजदूरों से बाहर निकलने के लिए कहा था। गिरफ्तारी के डर के मजदूरों ने खदान से बाहर निकलने से मना कर दिया था। इसके बाद से ये मजदूर खदान में फंसे थे।

MACUA के मुताबिक मजदूरों के मना करने के बाद पुलिस ने खदान में अंदर जाने और बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल होने वाली रस्सी और पुली को हटा दिया था। इसके बाद मजदूर खदान में फंसे रह गए।

साउथ अफ्रीकी अखबार संडे टाइम्स के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने एक पिंजरा तैयार किया है, जिसे खदान में 3 किमी नीचे उतारा जा रहा है। इस पिंजरे के मदद से बचे हुए लोगों को पहले बाहर निकाला जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.