यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ाएगा अमेरिका

0

नई दिल्ली,26 दिसंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को यूक्रेन पर हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले की निंदा की है। बाइडेन ने आरोप लगाया कि रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए यूक्रेन की एनर्जी ग्रिड को निशाना बनाया है। इसके जरिए रूस सर्दी में यूक्रेनी लोगों की बिजली सप्लाई काटना चाहता है।

बाइडेन ने यूक्रेन को मदद देने की बात भी दोहराई। बाइडेन के मुताबिक अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन को सैकड़ों मिसाइलें दी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ाएगा। यूक्रेन को जल्द ही मिसाइलों की नई खेप दी जाएगी। इसके लिए अमेरिकी रक्षा विभाग को मिसाइलों की सप्लाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने दुनिया के दूसरे देशों से भी यूक्रेन की मदद करने के लिए कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के लोगों शांति और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन का तब तक समर्थन करते रहेंगे, जब तक वह रूस के खिलाफ जीत हासिल न कर ले।

रूसी हमले में 1 की मौत, 21 घायल रूस ने अपने हमले में यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेनी एयरफोर्स के मुताबिक रूस हमले के लिए 78 मिसाइलों और 106 ड्रोन्स का इस्तमाल किया। इस हमले में 1 शख्स की मौत हुई, जबकि 21 घायल हुए हैं।

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सबसे बड़ा हमला खार्किव शहर पर किया गया। इसके अलावा निप्रो, क्रेमेनचुक, क्रिवी रिह और इवानो-फ्रैंकिवस्क पर भी हमले हुए। यहां एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर समेत रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

लोकल मीडिया के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से भी हमले किए हैं।​​​​​ रूस ने ब्लैक सी से ये मिसाइलें दागीं। खार्किव के गवर्नर ने बताया कि रूस ने उनके शहर पर कम से कम 7 मिसाइलें दागीं जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के कई शहरों ने हमले के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

जेलेंस्की बोले- पुतिन इंसान नहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ‘अमानवीय’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन इंसान नहीं हैं। उन्होंने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। वहीं, यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी DTEK ने कहा कि रूस का यूक्रेनी एनर्जी सिस्टम पर 13वां बड़ा हमला है।

रूस ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन क्रिवी रिह पर भी मिसाइल हमले किए हैं। एक अपार्टमेंट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं, यूक्रेन के एक और शहर निप्रो पर भी मिसाइल हमले हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.