पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर 9 लोगों को कुचला

0

नई दिल्ली,23 दिसंबर। पुणे में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं।

मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और एक की उम्र 2 साल है। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चलाने वाला ड्राइवर नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 मजदूर सो रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था। वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद घायल मजदूर चिल्लाने लगे। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

2 दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को SUV कार चालक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

सभी मजदूर अमरावती के रहने वाले थे पुलिस ने बताया कि 22 साल के विशाल विनोद की मौत हो गई। वहीं, जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशदु भोसले (9), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायलों को पहले आईनॉक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें ससून अस्पताल भेज दिया गया। ये सभी अमरावती के रहने वाले हैं। ये काम के लिए पुणे आए थे और काम के बाद अब वापस लौट रहे थे।

डंपर ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज पुलिस ने बताया कि डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर गजानन शंकर तोत्रे (26) को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.