दिल्ली पुलिस ने किया नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 17 लाख रुपये के जाली नोट बरामद

0

नई दिल्ली,27 नवम्बर।  आउटर नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ टीम ने नकली नोटों के मेन सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से A4 साइज शीट पर प्रिंटेड 17,01,500 के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों में समयपुर बादली के खेड़ा खुर्द निवासी 42 वर्षीय विकास भारद्वाज, यूपी के जिला गोंडा निवासी 19 वर्षीय सत्यम सिंह, 24 वर्षीय सचिन और यूपी के बरेली स्थित मीरगंज निवासी 22 वर्षीय अनुराग शर्मा हैं। आरोपियों के पास से 500 रुपये के 919 नोट जब्त किए गए। नोट प्रिंट करने के लिए A4 साइज की 621 शीट, एक लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर, दो लेमिनेटर, 1 पेपर कटिंग मशीन, A4 साइज पेपर के 9 बंडल, 1 महात्मा गांधी की वाटर मार्किंग मुहर और अन्य इस्तेमाल होने वाली चीजें बरामद की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.