22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल का टेनिस से संन्यास

0

नई दिल्ली- 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्टार राफेल नडाल करियर का आखिरी मुकाबला हार गए हैं। उन्हें डेविस कप में मंगलवार को नीदरलैंड के 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डे जैडस्चुल्प ने हराया। नडाल इस टूर्नामेंट में लगातार 29 मैच जीतने के बाद हारे हैं। इसी साथ नीदरलैंड ने स्पेन को 2-1 से हराते हुए टॉप-4 में जगह बनाई।

मलागा के मार्टिन कारपेना एरिना में एक भावुक वीडियो के जरिये 38 साल के इस दिग्गज को विदाई दी गई।

अपने चाचा को सफलता का श्रेय दिया नडाल ने अपने संन्यास के सम्मान में आयोजित समारोह में कई लोगों को श्रेय दिया। उन्होंने अपने चाचा टोनी नडाल का नाम लिया। टोनी ने नडाल को टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नडाल को ट्रेनिंग भी दी।

नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी नडाल मेंस सिगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल ने 22 खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। 4 साल पहले ही स्विट्जरलैंड के महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने संन्यास लिया था। अब नडाल ने भी खेल को अलविदा कह दिया है। फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे।

‘लाल बजरी का बादशाह’ के नाम से मशहूर नडाल सबसे ज्यादा 14 बार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीतने वाले मेंस प्लेयर हैं। इसलिए नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट यानी लाल बजरी से बने कोर्ट पर खेला जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.