‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर इंटरनेट पर मचा रहा है तहलका, रिकॉर्ड तोड़ व्यूज और लाइक्स के साथ दर्शकों का बढ़ा उत्साह
नई दिल्ली,18 नवम्बर। साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित और पॉपुलर फिल्मों में से एक पुष्पा: द राइज (2021) का सिक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, और इसने इंटरनेट पर जबरदस्त तहलका मचाया है। ट्रेलर ने न केवल दर्शकों को उत्साहित किया है, बल्कि नए रिकॉर्ड भी कायम किए हैं। इस ट्रेलर ने YouTube पर सबसे तेज़ 40 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार किया और 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स प्राप्त किए।