सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की तेजी

0

नई दिल्ली,28 अक्टूबर। शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,400 के पार कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग, IT और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। ICICI बैंक और SBI के शेयर में आज करीब 3% की तेजी है।

वारी एनर्जीज 69% ऊपर लिस्ट, दिपक बिल्डर्स नीचे खुला

  • वारी एनर्जीज का शेयर NSE पर 66.3% ऊपर 2,500 रुपए और BSE पर 69.7% ऊपर 2,550 रुपए पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस 1,503 रुपए था।
  • दीपक बिल्‍डर्स का शेयर NSE पर 1.48% नीचे 200 रुपए और BSE पर 2.22% नीचे 198.5 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 203 रुपए था।

रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को मिला बोनस शेयर

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को अपने हर एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का ऐलान किया था।

बोनस के बाद आज शेयर मामूली तेजी के साथ 1,330 रुपए के एडजस्टेड प्राइस पर कारोबार कर रहा है। आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 2,656.30 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में आरआईएल के शेयरों में 10% की गिरावट आई है।

एशियाई बाजार में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.45% की बढ़त है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.85% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.16% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • 25 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.61% गिरकर 42,114 पर और S&P 500 0.03% चढ़कर 5,808 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.56% चढ़कर 18,518 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 25 अक्टूबर को ₹3,036 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,159 करोड़ के शेयर खरीदे।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO का आज दूसरा दिन

ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO का आज यानी 28 अक्टूबर को दूसरा दिन है। पहले दिन वारी एनर्जीज का IPO टोटल 10% सब्सक्राइब हुआ। इस इश्यू के लिए 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 4 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.