नई दिल्ली-भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। मंगलवार को बेंगलुरु में बारिश के कारण टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया। मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, बेंगलुरु में बुधवार 16 अक्टूबर से अगले 5 दिन बारिश का अनुमान है। इनमें से चार दिन बारिश की आशंका 40% या इससे ज्यादा है।
कानपुर टेस्ट भी बरिश से प्रभावित रहा टीम इंडिया का पिछला टेस्ट मैच भी बारिश से प्रभावित रहा। कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले के शुरुआती 3 दिन में बारिश बाधा बनी रही। इसके बावजूद टीम इंडिया ने आखिरी 2 दिन में मैच जीत लिया।