मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मोदी ने दी बधाई

0

नई दिल्ली,30 सितम्बर। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड इस साल मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (30 सितंबर) को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में मिथुन को सम्मान दिया जाएगा।

मिथुन ने अपना फिल्मी करियर 1976 में मृगया से शुरू किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता। 1982 में आई डिस्को डांसर से उन्हें पहचान मिली।

अश्विनी वैष्णव ने X लिखा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई जनरेशन्स को इंस्पायर करती है। ये अनाउंस करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने इस साल लेजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को उनके भारतीय सिनेमा को दिए आइकॉनिक योगदान के लिए ये अवॉर्ड देने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री ने मिथुन का को दादा साहेब फाल्के मिलने पर बधाई देते हुए लिखा है, ‘खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।’

सम्मान हासिल करने पर मिथुन दा ने कहा है, ‘सच कहूं तो, मेरे पास कोई भाषा ही नहीं है। न मैं हंस सकता हूं, न मैं खुशी से रो सकता हूं। इतनी बड़ी चीज है। जहां से मैं आया हूं, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मिला है, मैं सोच भी नहीं सकता। मैं ये अपने परिवार और दुनियाभर के फैंस को डेडिकेट करता हूं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.