कोलकाता रेप-मर्डर केस, नाइट प्रोटेस्ट में घुसा शराबी गिरफ्तार

0

कोलकाता ,31अगस्त।कोलकाता में रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी के पास चल रहे डॉक्टरों के नाइट प्रोटेस्ट में शनिवार (31 अगस्त) को एक शराबी घुस गया। उसकी बाइक पर कोलकाता पुलिस का स्टीकर था। आरोपी ने आंदोलन कर रहे छात्रों में से एक को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

आरोपी बाइक सवार महिला डॉक्टर से रेप के आरोपी की तरह ही पुलिस का सिविक वॉलेंटियर है।

घटना रात 2 बजे की है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसको बिना एक्शन लिए छोड़ दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर 5 घंटे तक बीटी रोड को जाम कर दिया।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक मामले में शनिवार सुबह FIR दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे सिविक वॉलेंटियर टीम से हटा दिया गया है।

इधर, कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर TMC आज राज्य में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। CM ममता प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी।

नबन्ना अभियान के दौरान गिरफ्तार वाला छात्र रिहा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 30 अगस्त को रेप-मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्र सायन लाहिड़ी को रिहा करने का आदेश दिया है। सायन पर बिना परमिशन के नबन्ना रैली निकालने का आरोप था। इसी रैली में हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को इस मुद्दे को संवेदनशील तरीके से संभालना चाहिए था, न कि प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर उन्हें आंदोलन करने से रोकना चाहिए था। पुलिस को यह समझना चाहिए कि कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर लोगों में गुस्सा है।

दरअसल, पश्चिम बंग छात्र समाज के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में 27 अगस्त को प्रदर्शन किया था। ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन हिंसक हो गया था। जिसमें 100 से ज्यादा छात्र, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने हिंसा के आरोप में सायन लाहिड़ी को गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.