सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का हाई बनाया

0

शेयर बाजार ने आज यानी 4 जुलाई को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ 80,049 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 15 अंक की तेजी रही। ये 24,302 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली है। IT, बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

NSE के सेक्टोरियल इंडेक्स में फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.39% की तेजी रही। इसके अलावा हेल्थ केयर में 1.28%, निफ्टी IT में 1.10% और ऑटो में 0.73% की बढ़त रही। वहीं निफ्टी मीडिया, मेटल, FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑयल एंड गैस में गिरावट देखने को मिली है।

आज एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली है। जापान के निक्‍केई में 0.82% की तेजी रही। हैंगसेंग 0.28% ऊपर बंद हुआ। हालांकि, शंघाई कंपोजिट में 0.83% की गिरावट रही।
  • ICICI, इंफोसिस, TCS और HCL टेक के शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स में तेजी रही। वहीं, HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट ने बाजार को नीचे खींचा।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 23.85 (0.06%) अंक चढ़कर 39,308 पर बंद हुआ। NASDAQ 159.54 (0.88%) अंक चढ़कर 18,188 पर बंद हुआ।

7 महीने में 70 हजार से 80 हजार पर पहुंचा सेंसेक्स
कल यानी 3 जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार निकला था। सेंसेक्स को 70 हजार से 80 हजार तक पहुंचने में 7 महीने लगे हैं। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था, जो अब, यानी 3 जुलाई को 80 हजार पर पहुंच गया है। वहीं, सेंसेक्स 60 हजार से 70 हजार पर पहुंचने में 2 साल से ज्यादा लगे थे। इस साल इस साल अब तक सेंसेक्स में 10% और बीते 1 साल में 22% की तेजी देखने को मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.