नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026। आयुष मंत्रालय को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में जनसंचार एवं जनजागरूकता श्रेणी में स्वर्ण पदक मिला है। मंत्रालय के मंडप में देश की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रदर्शित किया गया था।
यह 15 दिवसीय व्यापार मेला बृहस्पतिवार को यहां भारत मंडपम में संपन्न हुआ।
‘आयुष की विरासत से स्वस्थ भारत का विकास’ विषय पर आधारित इस मंडप में देश की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को जनजागरूकता और स्वास्थ्य कल्याण से जोड़ने पर जोर दिया गया।
मंडप में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी को संवादात्मक प्रदर्शनियों, प्रत्यक्ष प्रदर्शनों तथा अनुभव आधारित गतिविधियों के जरिये प्रस्तुत किया गया।
आयुष मंत्रालय के अधीन कई संस्थानों ने हिस्सा लिया।
मंत्रालय ने कहा कि मेले के दौरान मंडप में बड़ी संख्या में आगंतुक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग पहुंचे। संवादात्मक गतिविधियों के जरिये पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों से संबंधित जानकारी को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मंत्रालय के अनुसार, यह पुरस्कार आयुष प्रणालियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसंचार और अनुभव आधारित गतिविधियों के इस्तेमाल के उसके प्रयासों को मान्यता देता है।
साभार: वेब वार्ता