ओवैसी-चंद्रशेखर के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से यूपी की सियासत में नई हलचल

मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा के गढ़ में बदल सकता है चुनावी गणित

0

सुल्तानपुर ,  14 नवंबर 2026 |उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में नए गठबंधन की एंट्री ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मिलकर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया है। दोनों नेताओं की कोशिश मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक राजनीतिक मंच पर लाने की है।

इस गठबंधन को समाजवादी पार्टी के लिए संभावित चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। वहीं, चंद्रशेखर आजाद की दलित राजनीति में सक्रियता इस नए मोर्चे को एक अलग पहचान देती है।

इसौली को सपा का अजेय किला कहा जाता है। 2012 से यहां लगातार सपा जीत रही है। 2012 और 2017 में स्वर्गीय अबरार अहमद विधायक बने, 2022 में पूर्व सांसद ताहिर खान ने जीत दर्ज की। लेकिन 2022 का आंकड़ा सपा के लिए खतरे की घंटी है। ताहिर खान को 69,629 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को 69,360 वोट मिले थे। जीत का अंतर सिर्फ 269 वोट था। उसी चुनाव में AIMIM के मजहर हुसैन अकेले 3,308 वोट ले गए थे। अब अगर AIMIM और आजाद समाज पार्टी एक साथ पूरी ताकत से लड़ीं, तो इसौली का किला ढह भी सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.