यूपी में 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानें पूरा आदेश

दिवाली, छठ पूजा और देव दीपावली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त। बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।

0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 5 नवंबर 2026| उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार यह व्यवस्था 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। विशेष परिस्थितियों में संबंधित अधिकारी की अनुमति से छुट्टी दी जा सकती है।

इस अवधि में पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालनी होगी। बाजारों, प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाजारों में 24 घंटे निगरानी, संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम लोगों, श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.