हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, बैरागी कैंप में घाट और पुलों का निर्माण जारी

मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप, सती द्वीप, दक्ष द्वीप और कनखल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समयसीमा और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

0

हरिद्वार, उत्तराखंड, 31 अक्टूबर 2026| आगामी अर्ध कुंभ मेला 2027 को देखते हुए हरिद्वार में निर्माण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य तेज किए जा रहे हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप, नया टापू, सती द्वीप, दक्ष द्वीप और कनखल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सतीघाट से बैरागी कैंप को जोड़ने वाले 48 मीटर लंबे पैदल पुल, दक्ष द्वीप और बैरागी कैंप के बीच निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के डबल लेन स्टील गर्डर पुल तथा मायापुर स्कैप चैनल पर प्रस्तावित बैली ब्रिज के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैरागी कैंप में स्कैप चैनल पर बन रहे 260 मीटर लंबे घाट का भी निरीक्षण किया गया। मेलाधिकारी ने घाटों की सफाई, मरम्मत, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलिंग एवं चेन लगाने पर जोर दिया।

शिविर स्थलों पर भूमि समतलीकरण, बिजली, पेयजल और संपर्क मार्गों की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी गई है। प्रशासन का उद्देश्य कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन, स्वच्छ स्नान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.