रणदीप हुड्डा का ‘ईठा’ में दमदार अवतार, श्रद्धा कपूर के साथ पर्दे पर दिखेगी नई कहानी

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म में रणदीप हुड्डा निभाएंगे अन्ना सावंत मर्चेंट की भूमिका, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म।

0

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026| बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को अभिनेता रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसमें रणदीप लंबे बालों, घनी मूंछों और बदले हुए शारीरिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में रणदीप हुड्डा अन्ना सावंत मर्चेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे। वहीं, श्रद्धा कपूर फिल्म में विठाबाई का मुख्य किरदार निभा रही हैं।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाराष्ट्र की लोककला और विठाबाई के संघर्षपूर्ण जीवन को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर 30 अक्टूबर को जारी किया गया है। इसका निर्माण दिनेश विजान ने किया है और संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है। ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.