नीतीश के बाद निशांत भी बने ‘मैनेजमेंट गुरु’, नीरज की जीत में निभाई अहम भूमिका

0

पटना, 28 अक्टूबर 2026 | बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नीरज कुमार की जीत ने पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। इस मुकाबले में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार की भूमिका भी सुर्खियों में है। चुनाव से पहले निशांत ने नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार किया और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से उन्हें जिताने की अपील की। दूसरी ओर, मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया था।

इसके बावजूद, निशांत कुमार ने बिना किसी सार्वजनिक टिप्पणी के बेहद संयम और रणनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार की तर्ज पर पर्दे के पीछे रहकर ऐसा ‘मैनेजमेंट’ तैयार किया, जिसने न सिर्फ विरोधियों के मंसूबों को पस्त किया, बल्कि नीरज कुमार की राह भी आसान बना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.