देहरादून,19 अक्टूबर 2026 । उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहे।
2022 में चकराता से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा
रामशरण कई समय से भाजपा से दूरी बना रहे थे, बीते दिनों उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस जाने की चर्चा चली। इस बीच रामशरण ने कांग्रेस में घर वापसी की इच्छा जताई और आज उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग हो गई है। बता दें कि रामशरण नौटियाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वे कांग्रेस संगठन में काफी सक्रिय रहे और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2014 में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में उन्होंने चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे। अब एक बार फिर उनकी कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हैं।
12 साल बाद कांग्रेस में लौटे रामशरण नौटियाल
रामशरण नौटियाल पहले कांग्रेस में सक्रिय रहे थे। करीब 12 साल पहले, वर्ष 2014 में, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के पुराने साथी की घर वापसी बताया और उनके शामिल होने का स्वागत किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि नौटियाल का भाजपा में मन खिन्न हो गया था और वह वहां के माहौल से असहज महसूस कर रहे थे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई कि उनके आने से उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा छोड़ने के पीछे क्या बताई वजह?
रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ने से पहले पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। इसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उत्तराखंड की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कांग्रेस में शामिल होने का अर्थ यह नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी तय हो गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
2022 में चकराता से लड़ा था विधानसभा चुनाव
रामशरण नौटियाल वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चकराता सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
उनके राजनीतिक अनुभव और क्षेत्रीय संपर्कों को देखते हुए कांग्रेस में उनकी वापसी को आगामी चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन पार्टी उन्हें किस भूमिका में रखेगी, यह आगे के फैसलों से स्पष्ट होगा।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रामशरण नौटियाल का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना दोनों दलों के लिए राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस इसे अपने पुराने नेता की वापसी के रूप में देख रही है, जबकि भाजपा छोड़ने के उनके फैसले ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई अटकलों को जन्म दिया है।
फिलहाल, रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी की पुष्टि हो चुकी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी उन्हें संगठन में क्या जिम्मेदारी देती है और क्या वह आगामी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से दावेदारी पेश करते हैं।