रेवाड़ी, हरियाणा,17 अक्टूबर 2026 | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में शनिवार तड़के सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर जंगल बेबलर के सामने हुई।
जानकारी के मुताबिक, एल्यूमिनियम प्लेटों से लदा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बताया गया है कि खड़े ट्रक में तकनीकी खराबी थी।
टक्कर के कारण एल्यूमिनियम प्लेटों से लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रक की बॉडी काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दूसरे ट्रक का चालक घटनास्थल से चला गया। उसकी पहचान और तलाश की जा रही है। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है।