पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज

0

मेरठ , 13 अक्टूबर 2026 । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। इसके तहत 14 अक्टूबर 2026 से मेरठ में न्याय यात्रा शुरू होगी, जिसका समापन 2 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के साथ होगा। इस आंदोलन के जरिए अधिवक्ता लंबे समय से उठाई जा रही हाईकोर्ट बेंच की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाने की कोशिश करेंगे।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा तथा संयोजक और मेरठ बार के महामंत्री परवेज आलम ने न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक अब तक मुख्य रूप से अधिवक्ताओं तक सीमित रहे आंदोलन को आम जनता तक ले जाया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता को लेकर जनजागरूकता पैदा करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.