नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026। उत्तराखंड के विकास को लेकर युवाओं की सोच अब केवल कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं है। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत प्रदेश के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार, सुझाव और भविष्य की परिकल्पना सरकार के सामने रखी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौरास स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में छात्रों से सीधे संवाद किया और उनके सुझाव सुने।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘ मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन ’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सपनों, सुझावों और विकसित उत्तराखंड को लेकर उनकी सोच को जाना और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।